घरेलू नुस्खे
दांत दर्द से राहत पाने के 5 अचूक तरीके
- लौंग का तेल: दर्द वाले दांत पर लौंग का तेल या साबुत लौंग रखें।
- हींग का पानी: हींग को पानी में उबालकर कुल्ला करने से कीड़ा मरता है।
- लहसुन: लहसुन की कली को नमक के साथ पीसकर दर्द वाली जगह लगाएं।
- बर्फ की सिकाई: गाल के बाहर से बर्फ की सिकाई करने से सूजन कम होती है।
- अमरूद के पत्ते: अमरूद के कोमल पत्तों को चबाने से मसूड़ों का दर्द ठीक होता है।