🔔
क्राइम

विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य शिक्षकों से मारपीट, केस दर्ज

👁️ 55 व्यूज़ 📅 29 Jan, 2026
News Image

राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में एक बाहरी युवक द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसी दौरान स्कूल के समीप रहने वाला व्यक्ति विद्यालय परिसर में घुस आया और शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापक सहित दो अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट की तथा विद्यालय में रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ भी की।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक पूर्व में भी कई बार विद्यालय आकर शिक्षकों से बदतमीजी कर चुका है।

घटना से आक्रोशित शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने डोईवाला कोतवाली का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में शिक्षकों द्वारा उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है।

शिक्षकों ने विद्यालय स्टाफ व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Keywords / Tags:

#DOIWALA#UTTARAKHAND#POLITICS#CRIME
B

(Author)

BHARAT NEWS TEAM
NEXT ➡️
नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी ग...
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें