🔔
खेल

रानीपोखरी के शौर्य रावत ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

👁️ 21 व्यूज़ 📅 29 Jan, 2026
News Image

मौजा रानीपोखरी निवासी 17 वर्षीय शौर्य रावत ने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने नई दिल्ली में 25 जनवरी को आयोजित द्वितीय ब्राइट कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा शौर्य ने 18 से 25 जनवरी तक जयपुर में आयोजित सेकंड फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

देवराज सिंह बताते हैं कि उनका पुत्र शौर्य गत छह वर्षों से ताइक्वांडो से जुड़ा हुआ हैं। बचपन से ही उसकी खेलों के प्रति उनकी गहरी रुचि रही है।

खिलाड़ी शौर्य रावत ने बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है।

इस उपलब्धि पर उनके कोच राज कुरैशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शौर्य में आगे और बेहतर करने की पूरी क्षमता है।

इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी शौर्य को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Keywords / Tags:

#SPORTS#DEHRADUN#UTTARAKHAND#DOIWALA
B

(Author)

BHARAT NEWS TEAM
⬅️ PREVIOUS
नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी ग...
NEXT ➡️
मिसकैरेज के बाद टूटीं Rani Mukerji,...
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें