थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ विदेश में नौकरी के सपने लेकर गए युवक को अपहरणकर्ताओं ने बंधक बनाकर भारी फिरौती की मांग की थी। सहारनपुर पुलिस, उच्च अधिकारियों और भारतीय दूतावास की त्वरित और समन्वित कार्रव...
थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ विदेश में नौकरी के सपने लेकर गए युवक को अपहरणकर्ताओं ने बंधक बनाकर भारी फिरौती की मांग की थी।
सहारनपुर पुलिस, उच्च अधिकारियों और भारतीय दूतावास की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के चलते युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित वापस लाया गया है।
गाँव नौसरहेड़ी निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अर्पित 20 अप्रैल को वीजा लगवाकर अज़रबैजान गया था।
वहाँ पहुँचने की सूचना देने के कुछ दिन बाद ही परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। अपहरणकर्ताओं ने अर्पित को बंधक बनाने का दावा करते हुए उसकी रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
परिजनों के अनुसार, बदमाश लगातार नंबर बदलकर कॉल कर रहे थे और वीडियो कॉल के जरिए अर्पित की पिटाई का लाइव दृश्य दिखाकर परिवार पर दबाव बना रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण एलआईयू (LIU) के माध्यम से जानकारी जुटाई गई और तुरंत अज़रबैजान स्थित भारतीय दूतावास को अवगत कराया गया।
स्थानीय पुलिस की इस त्वरित सक्रियता और दूतावास के सहयोग का परिणाम यह रहा कि अर्पित को सकुशल रिहा करा लिया गया।
घर पहुँचने के बाद अर्पित शर्मा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह अपने जम्मू निवासी साथी सचिन शर्मा के साथ अज़रबैजान एयरपोर्ट पर थे।
वहाँ से गंतव्य तक पहुँचने के लिए जब वे ऑनलाइन टैक्सी की तलाश कर रहे थे, तभी कुछ ठगों ने उन्हें अपनी टैक्सी में बैठा लिया।
अर्पित ने बताया"गाड़ी में बैठाने के बाद हमें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया और एक तहखाने में कैद कर लिया गया।
अपहरणकर्ता लगातार मारपीट कर रहे थे और परिवार से पैसे माँग रहे थे। सौभाग्य से, वहाँ की स्थानीय पुलिस को इस गिरोह की जानकारी थी।
पुलिस की छापेमारी के दौरान ही मुझे सुरक्षित छुड़ाया गया। उस समय मैं पुलिस की सुरक्षा में ही था, तभी भारतीय दूतावास को मेरे अपहरण की सूचना मिली।
अर्पित की सकुशल वापसी से गाँव नौसरहेड़ी और परिजनों में खुशी का माहौल है। अर्पित और उनके पिता ने सहारनपुर पुलिस।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से एक अनहोनी टल गई और अर्पित सही सलामत अपने घर वापस लौट आया।
Good Wark