Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
राजनीति मसूरी

भाजयुमो में आर्यन देव उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, पौड़ी जिला प्रभारी नियुक्त

person SUNIL SONKER calendar_today 10 May 2026, 09:19 AM visibility 12 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेनदोली द्वारा संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।

इसी क्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद पौडी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

📰 यह भी पढ़ें

संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन देव उनियाल की संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद पौड़ी में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी।

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिकाओं में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

इसी कड़ी में आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

S

Published By

SUNIL SONKER
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
मसूरी में साईं भक्ति का महासंग...
NEXT
मसूरी पब्लिक स्कूल में सांस्कृ...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

विधि विश्वविद्यालय की जमीन से छेड़छाड़ प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

Related News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने वाली कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाबः शांति मेहरा

Related News

बीडीओ ने गांव में चौपाल लगा सुनीं समस्याएं योजनाओं की दी जानकारी

Related News

ग्राम पंचायत सरदाहैडी की सियासत में हलचल सरदाहैडी से ग्राम प्रधान की कामिल राणा दावेदारी की चर्चा तेज

Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में ब्लाक अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित