🔔
मनोरंजन

मिसकैरेज के बाद टूटीं Rani Mukerji, कहा- ‘अपने बच्चे के बिना एक मां…’

👁️ 21 व्यूज़ 📅 30 Jan, 2026
News Image

मर्दानी 3 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने बताया कि दूसरा बच्चा खोने के बाद उन पर क्या बीती थी।

साल 2020 में वह दूसरी बार मां बनने वाली थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। इस दर्द से वह कैसे उबरीं, इस बारे में उन्होंने बात की है।

फिल्म के प्रमोशन में जुटीं एक्ट्रेस ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे दुखद पल को याद किया, जब वह मिसकैरेज के दर्द से उबर रही थीं।

यह फिल्म थी मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे। इस फिल्म के लिए ही रानी को नेशनल अवॉर्ड मिला।

मिसकैरेज के वक्त रानी के पास आई थी फिल्म

अब रानी मुखर्जी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने उनकी जिंदगी पर क्या प्रभाव डाला है।

बकौल एक्ट्रेस-वो जो कहानी थी वो मुझे भी ऐसे एक मोड़ पर मिली थी, मतलब वो फिल्म मेरे पास आई थी, जब मैंने मेरा दूसरा बच्चा खो दिया था।

तो यह सेंस ऑफ लॉस था मेरा और कहानी सुनकर ही मैं इतना जुड़ गई और मैंने बोला, ये कहानी मुझे बतानी है।

उन्होंने एक मां का अपने बच्चे से दूर होने का दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने कहा-हिंदुस्तान को ये कहानी बतानी है और उनको बताना है कि हमारा जो ऑब्सेशन है कि हम बाहर जाएं।

आपकी आंखों के सामने तो उस मां पर क्या गुजरती है, बच्चों पर क्या गुजरती है।

बता दें कि रानी मुखर्जी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी और साल 2015 में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम आदिरा चोपड़ा है।

Keywords / Tags:

#DOIWALA#UTTARAKHAND#POLITICS
B

(Author)

BHARAT NEWS TEAM
⬅️ PREVIOUS
रानीपोखरी के शौर्य रावत ने ताइक्वां...
NEXT ➡️
बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ...
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें