Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
क्राइम

अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश

person BHARAT NEWS TEAM calendar_today 26 Apr 2026, 12:00 PM visibility 22 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

सहारनपुर : जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ा प्रहार करते हुए थाना जनकपुरी पुलिस ने अस्पताल परिसर में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

एसपी सिटी व्योम बिन्दल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

जो जिला अस्पताल और महिला अस्पताल से लगातार मोटरसाइकिलें पार कर रहे थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर अंकित, असीम, उस्मान और यूसुफ को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। पूछताछ में इन शातिर चोरों ने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है।

शातिर चोर अंकित अस्पताल से बाइकें चोरी करता था और उन्हें असीम को 2000 रुपये प्रति बाइक के हिसाब से बेच देता था।

असीम अपनी पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से चोरी की इन बाइकों को तुरंत काट देता था और उनके पुर्जे अपने ही गांव के कबाड़ियों, उस्मान और यूसुफ को 4000 रुपये में सप्लाई कर देता था।

ये शातिर चोर सबूत मिटाने के लिए बाइकों को रेहड़ों में तब्दील कर देते थे या उनके पार्ट्स अलग-अलग करके बेच देते थे।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की बजाज CT-100, 4250 रुपये नकद, 4 मोटर साइकिल रेहड़े और कटे-फटे पुर्जों से भरे कई प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं।

बीते 9 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जिला अस्पताल और महिला अस्पताल से चोरी हुई बाइकों के संबंध में दर्ज 7 अलग-अलग मुकदमों का खुलासा करते हुए पुलिस ने इन सभी शातिर चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

जनकपुरी पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न केवल वाहन स्वामियों को राहत दी है, बल्कि शातिर चोरों के पूरे नेटवर्क को भी नेस्तनाबूद कर दिया है।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

B

Published By

BHARAT NEWS TEAM
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
ग्राम पंचायत सरदाहैडी की सियास...
NEXT
खनन माफिया 'इकबाल उर्फ बाला' क...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य शिक्षकों से मारपीट, केस दर्ज

Related News

नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Related News

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी को पकड़ा

Related News

सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल

Related News

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम