छुटमलपुर। थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए। इस जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें और मुद्दे प्रभारी के समक्ष ...
छुटमलपुर। थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए।
इस जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें और मुद्दे प्रभारी के समक्ष रखे, जिनका निस्तारण करने के लिए तत्परता दिखाई गई।
वीरेंद्र सिंह राणा ने जनता को आश्वासन दिया कि थाना फतेहपुर पुलिस कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं के
समाधान के लिए जनता की समस्याओं के निस्तारण में न बरती जाए कोताहीः वीरेंद्र सिंह राणा
हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि ऐसी जनसुनवाइयों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों के लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
स्थानीय निवासियों ने प्रभारी की इस पहल की सराहना की और इसे पुलिस-जनता संवाद को मजबूत करने वाला कदम बताया