रुद्रपुर : जिला मुख्यालय रुद्रपुर में फिर एक बार पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्पा सेंटर पर जिस्मफरोशी के धंधे के धंधे का पर्दाफाश किया है।
शहर के पाश सिविल लाइन स्थित कोहेनूर स्पा सेंटर में ए एच टी यू की पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस आपरेशन के दौरान तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है, जिनसे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।
सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने रुद्रपुर के सिविल लाइन स्थित कोहेनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जिनमें हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय को गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा स्पा सेंटर से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।
और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है,सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब हो कि रुद्रपुर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों में युवतियों से जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इन अवैध स्पा सेंटरों पर छापेमारी करते हुए यह कारवाई की है।
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों पर फिर एक बार हंटर चलाया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Read & Earn Reward
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।