मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने रविवार को गंगोल पंडितवाड़ी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने रविवार को गंगोल पंडितवाड़ी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी के बीच मंत्री ने सड़क, सुरक्षा दीवार, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने गंगोल पंडितवाड़ी, गल्जवाड़ी, गजियावाला और बिष्टगांव ग्राम पंचायतों के लिए लगभग 1.53 करोड़ रुपये की योजनाओं का।
शिलान्यास तथा 54 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ये योजनाएं विधायक निधि, मंडी परिषद और एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत की गई हैं।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” जनता के द्वार तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के निकट नए पुल का शिलान्यास किया जाएगा।
इसके अलावा घट्टीखोला पुल और किमाड़ी मार्ग निर्माण को लेकर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।
जबकि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों को आने वाले समय में महिलाएं जवाब देंगी।
इस दौरान एमडीडीए द्वारा गंगोल पंडितवाड़ी में विभिन्न सड़कों के निर्माण, सुरक्षा दीवार, गार्ड रूम और चारदीवारी निर्माण जैसे कार्यों का शिलान्यास किया गया।
वहीं विधायक निधि से सीसी मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, नाले पर तटबंध और सामुदायिक हॉल निर्माण सहित कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, ग्राम प्रधान पूनम देवी रेगमी, ग्राम प्रधान भारती जवाडी, मंडल महामंत्री किरन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीतू जुयाल।
सीमा पुंडीर, किशन पुंडीर, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, अभिषेक रावत, सपना मल्ल, माया राणा, पूर्व बीडीसी ज्योति ढकाल, नीतू पुण्डीर, धीरज ठाकुर, महेन्द्र पुण्डीर, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।