Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
उत्तराखंड

तीखी नोंकझोंक के बीच बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण स्थानीय लोगों ने किया विरोध

person एम सलीम खान calendar_today 31 Jan 2026, 06:01 PM visibility 187 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

रुद्रपुर - जिला मुख्यालय रुद्रपुर में फिर एक पीले पंजे ने हड़कंप मचा दिया,भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टैंड के आला अधिकारियों ने बस स्टैंड से अवैध अतिक्रमण हटाने की कारवाई शुरू कर दी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अतिक्रमण हटाने के आदेश तलब किए तो मौके पर मौजूद अफसर बंगले झांकने लगे।

दर असल रुद्रपुर बस स्टैंड का नव निर्माण कार्य किया जा रहा है और एक लंबे अरसे से स्थानीय प्रशासन सिर्फ बस स्टैंड के आसपास बसे लोगों को वहां से हटाने का काम कर रहा है।

जबकि बस स्टैंड के निर्माण कार्य को सिर्फ नाम मात्र ही किया गया है।

लेकिन प्रशासन के मुताबिक बस स्टैंड के निर्माण में रोडा बन रहा वहां रहने वाले बरसों से बसें लोगों के घरों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है।

मौके पर जैसे ही पीला पंजा पहुंचा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया,इस बीच उनकी मौके पर मौजूद अफसरों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।

उनका कहना था कि रोडवेज प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का अधिकार नहीं है और अगर इसके लिए प्रशासन ने आदेश दिए हैं तो उनको सार्वजनिक तौर पर दिखाया जाए।

लेकिन वहां मौजूद किसी भी अधिकारी इससे संबंधित कोई आदेश नहीं दिखाया और अपनी कार्रवाई को जारी रखा जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने जमकर सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को कोसना शुरू कर दिया।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी प्रशासनिक अमले ने रुद्रपुर बस स्टैंड से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया था जिसमें कई परिवारों को बेघर कर दिया गया है।

अब फिर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन हैरानी इस बात को लेकर है जनहितैषी सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधियों।

इस मामले को लेकर सामने नहीं आए और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद अफसरों से गुहार लगाते रहे।

Keywords / Tags:

#RUDRAPUR#UTTARAKHAND

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

Published By

एम सलीम खान
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
Grace Tours Travels का रुद्रपु...
NEXT
माघ पूर्णिमा पर बन रहा महासंयो...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट

Related News

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हमला लोकतंत्र पर हमला,रायपुर विधायक व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग : मोहित उनियाल

Related News

प्रधानमंत्री का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग,तीखी झड़प

Related News

मनमीत सिंह ढिल्लों को चुना गया जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष

Related News

सरकार के वेतन बढोतरी के निर्णय से श्रमिकों में खुशी की लहर है