Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
क्राइम

विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य शिक्षकों से मारपीट, केस दर्ज

person BHARAT NEWS TEAM calendar_today 29 Jan 2026, 10:06 PM visibility 86 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में एक बाहरी युवक द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल तेलीवाला एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में संयुक्त रूप से प्रार्थना सभा चल रही थी।

इसी दौरान स्कूल के समीप रहने वाला व्यक्ति विद्यालय परिसर में घुस आया और शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापक सहित दो अन्य शिक्षकों के साथ मारपीट की तथा विद्यालय में रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ भी की।

  • विद्यालय की प्रधानाध्यापक ऊषा देवी ने बताया कि आरोपी युवक ने न केवल शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि छात्राओं के प्रति भी अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं, जिससे विद्यालय की छात्राएं भयभीत हो गईं।

उन्होंने बताया कि उक्त युवक पूर्व में भी कई बार विद्यालय आकर शिक्षकों से बदतमीजी कर चुका है।

घटना से आक्रोशित शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने डोईवाला कोतवाली का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में शिक्षकों द्वारा उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है।

शिक्षकों ने विद्यालय स्टाफ व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

  • प्रधानाध्यापक की लिखित तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद सरफराज उर्फ मोनू निवासी तेलीवाला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

B

Published By

BHARAT NEWS TEAM
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

NEXT
नाबालिग को भगाकर ले जाने का आर...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Related News

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी को पकड़ा

Related News

सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल

Related News

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Related News

महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राठौर ने छात्राओं को दिए गए सुरक्षा टिप्स