छुटमलपुर : थाना फतेहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय ट्यूबवेल तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
एसपी देहात मयंक पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के ईदगाह के पीछे से पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमजद उर्फ उर्मिला, वंश, नौमान, आकाश उर्फ काशी और रहीश के रूप में हुई है, जो सभी थाना फतेहपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, एक वेल्डिंग मशीन, टूल बॉक्स, गिलैंडर मशीन, ड्रिल मशीन, ढाई किलो तांबे का तार और दो अर्थिंग रॉड शामिल हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने नशे और पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए जंगलों में लगे ट्यूबवेलों और खाली मकानों को निशाना बनाते थे और चोरी का माल कबाड़ियों को बेच देते थे।
जानकारी के मुताबिक इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई चोरी की तीन प्रमुख घटनाओं का खुलासा हुआ है।
जिनमें 29 अप्रैल को संजय कुमार के खेत से तार चोरी, 27 फरवरी को सावेज की दुकान से मशीनरी चोरी और 16 अप्रैल को फतेहपुर विद्युत उपकेंद्र से अर्थिंग रॉड की चोरी शामिल थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से अमजद, आकाश और नौमान का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मशकूर अली, बबलू कुमार, बिजेन्द्र सिंह सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
Read & Earn Reward
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।
Good work