मसूरी। मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 अंतर विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल में उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल ने शानदार खेल का प्रद...
मसूरी। मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 अंतर विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल में उत्साह और रोमांच के बीच हुआ।
प्रतियोगिता में मेजबान गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
वहीं द मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज़ स्कूल उपविजेता तथा हिल बर्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। लीग आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में मसूरी के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल के खिलाड़ी रवीश सोलंकी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सबसे होनहार खिलाड़ी’ चुना गया, जबकि एमपीएस के अथर्व को ‘बेस्ट बॉलर’ के खिताब से सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी।
प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी, क्रिकेट कोच वरुण रावत सहित मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खेल विभागाध्यक्ष अंसारी।
सचिव मिजान नेगी और उप सचिव वरुण रावत मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों के कोच और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे।