चकराता। विकासनगर क्षेत्राधिकारी द्वारा मंगलवार को कोतवाली चकराता का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और पुलिस कर्मियों को बेहतर अनुशासन व कार्यप्रणाली बनाए रखने के न...
चकराता। विकासनगर क्षेत्राधिकारी द्वारा मंगलवार को कोतवाली चकराता का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और पुलिस कर्मियों को बेहतर अनुशासन व कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्ड के निरीक्षण से हुई। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण कर वहां रखे माल मुकदमाती सामानों के रख-रखाव।
साफ-सफाई और समय पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही असलाह की साफ-सफाई की जांच की गई और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से वैपन हैंडलिंग का अभ्यास भी कराया गया।
क्षेत्राधिकारी विवेक कुटियाल ने कोतवाली परिसर में खड़े लावारिस, सीजशुदा और माल मुकदमाती वाहनों का निरीक्षण कर उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, न्यायालय अहकामात, पुलिस अहकामात और अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया।
रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन पाए जाने पर कार्यालय कर्मचारियों की सराहना भी की गई।
इसके अलावा सीसीटीएनएस और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।