मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए डनेेववतपम च्वसपबम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 101 वाहनों के चालान किए, जब...
मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए डनेेववतपम च्वसपबम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 101 वाहनों के चालान किए, जबकि कई वाहनों को सीज भी किया गया।
कोतवाली मसूरी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना रहा।
पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में सबसे अधिक 80 चालान नो पार्किंग के तहत किए गए, जिन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया।
वहीं ब्लैक फिल्म लगाने वाले तीन वाहन चालकों के चालान कर 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर एक चालक का चालान किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में एक कार को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सात चालान किए गए।
पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत भी तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह दोपहिया वाहनों को भी सीज किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
मसूरी पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि यात्रा सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।