सहारनपुर पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ताजा मामले में फतेहपुर थाना पुलिस ने अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति को महज 120 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दि...
सहारनपुर पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
ताजा मामले में फतेहपुर थाना पुलिस ने अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति को महज 120 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम शेखूपुर मुजाहिदपुर के निवासी गुफरान पुत्र जमील अहमद ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे थाना फतेहपुर पहुंचकर सूचना दी।
कि उनके गांव का 'मोहतरम' पुत्र जाहिद संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।
एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह सख्त निर्देशों और एसपी ग्रामीण मयंक पाठक व सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति' टीम को तुरंत एक्टिव किया गया।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए अलग-अलग दिशाओं में तलाश शुरू की। पुलिस की घेराबंदी और कड़ी मेहनत का नतीजा यह रहा कि मात्र 2 घंटे के अंदर ही मोहतरम को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
जब पुलिस ने गुमशुदा मोहतरम को सुरक्षित लाकर परिजनों के हवाले किया, तो परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक अमित सोनी और कांस्टेबल कुलदीप कुमार की मुख्य भूमिका रही।