Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग,तीखी झड़प

person Admin calendar_today 21 Apr 2026, 11:50 AM visibility 75 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

डोईवाला/देहरादून :

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा परवादून क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

जिनमें प्रमुख रूप से रानीपोखरी में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को निरस्त किए जाने का मुद्दा, बापूनगर (ऋषिकेश) में वन भूमि विवाद, डोईवाला टोल प्लाजा से आम जनता पर पड़ रहा आर्थिक बोझ।

डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था,अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग,सुसवा नदी में बढ़ता प्रदूषण शामिल हैं।

मोहित उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2019 में किया गया था।

लेकिन वर्तमान में उस भूमि का अन्यत्र उपयोग किया जाना क्षेत्रवासियों की भावनाओं के साथ अन्याय है।

इसको लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय जनता आंदोलनरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुसवा नदी में देहरादून का सीवरेज और प्लास्टिक कचरा गिराया जा रहा है, जो सीधे गंगा को प्रदूषित कर रहा है।

आगामी कुंभ के दृष्टिगत यह स्थिति अत्यंत गंभीर है और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।प्रेस विज्ञप्ति में मांग की गई है।

कि विधि विश्वविद्यालय को पूर्व निर्धारित स्थान पर शीघ्र स्थापित किया जाए,बापूनगर के निवासियों को वन भूमि विवाद में स्थायी राहत दी जाए व राजस्व ग्राम घोषित किया जाए,डोईवाला टोल प्लाजा को हटाया जाए या स्थानीय लोगों को पूर्ण छूट मिले।

डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया जाए,महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,अंकिता भंडारी का मुद्दा तथा सुसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सख्त कार्रवाई की जाए।

उनियाल ने कहा कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों का खुलेआम हनन किया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन देश संविधान और अधिकारों के रक्षक बाबा साहेब को याद करता है, उसी दिन आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।

कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल निंदनीय है।

बल्कि यह दर्शाती है कि जनता के मुद्दों को उठाने वालों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, और उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,अश्विनी बहुगुणा,प्रमोद कप्रवान शास्त्री,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,शार्दूल नेगी,उमेद बोरा।

जितेंद्र कुमार,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीता क्षेत्री,सुनील बर्मन,राजेंद्र सेमवाल,विमल, किशोर तिवारी,गजेंद्र विक्रम शाही,तेजपाल सिंह मोंटी,मुकेश प्रसाद,सावन राठौर,आरिफ अली।

विवेक सैनी,राहुल आर्य,अनुज कन्नौजिया,सोहेब अली,संदीप थापा,समीर,वसीम अली,मोइन अली,आशिक अली,साहिल अली, सूरज भट्ट,शुभम कांबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

A

Published By

Admin
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में ध...
NEXT
नवागत जिलाधिकारी सहारनपुर श्री...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट

Related News

तीखी नोंकझोंक के बीच बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Related News

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हमला लोकतंत्र पर हमला,रायपुर विधायक व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग : मोहित उनियाल

Related News

मनमीत सिंह ढिल्लों को चुना गया जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष

Related News

सरकार के वेतन बढोतरी के निर्णय से श्रमिकों में खुशी की लहर है