Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
शिक्षा

भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ी, अभिभावकों ने उठाई छुट्टियों व समय बदलाव की मांग

person सोनू राणा calendar_today 30 Apr 2026, 02:27 PM visibility 31 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

सहारनपुर : जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने अब स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

तापमान में तेज़ इज़ाफा होने के कारण सुबह से ही तेज धूप और लू जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से इस विषय में संज्ञान लेने की मांग की है।

अभिभावकों का कहना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए या तो स्कूलों में समर वेकेशन पहले घोषित किया जाए।

या फिर स्कूल के समय में बदलाव कर कक्षाएं सुबह जल्दी शुरू कर 11 या 12 बजे तक समाप्त कर दी जाएं, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छुट्टियों की मांग करते हुए भावुक अपील कर रही है।

बच्ची ने स्थानीय सांसद इमरान मसूद से भी स्कूलों में जल्द छुट्टियां घोषित कराने की गुहार लगाई है।

इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और अभिभावकों की मांग को और मजबूती दी है।

अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं।

अभिभावकों को उम्मीद है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे।

जिससे स्कूली बच्चों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

Published By

सोनू राणा
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
देवबंद के इस्लामिया डिग्री कॉल...
NEXT
कल सजेगा बाबा श्याम का दरबार न...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

नानका गेंदवाड़ा: एम.आई.एफ इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Related News

देवबंद के इस्लामिया डिग्री कॉलेज में अब एम.ए. की पढ़ाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

Related News

डोईवाला की बेटी दिया गोयल ने हाई स्कूल में 95.20% अंक के साथ बढ़ाया क्षेत्र का मान - मोहित उनियाल

Related News

बुद्ध पूर्णिमा पर छात्र संसद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प

Related News

सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ