Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
खेल

रानीपोखरी के शौर्य रावत ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

person BHARAT NEWS TEAM calendar_today 29 Jan 2026, 10:37 PM visibility 56 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

मौजा रानीपोखरी निवासी 17 वर्षीय शौर्य रावत ने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने नई दिल्ली में 25 जनवरी को आयोजित द्वितीय ब्राइट कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक अपने नाम किया।

  • इस प्रतियोगिता में वह डोईवाला क्षेत्र से इकलौते खिलाड़ी थे।

इसके अलावा शौर्य ने 18 से 25 जनवरी तक जयपुर में आयोजित सेकंड फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

  • लगातार दो प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

देवराज सिंह बताते हैं कि उनका पुत्र शौर्य गत छह वर्षों से ताइक्वांडो से जुड़ा हुआ हैं। बचपन से ही उसकी खेलों के प्रति उनकी गहरी रुचि रही है।

खिलाड़ी शौर्य रावत ने बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है।

इस उपलब्धि पर उनके कोच राज कुरैशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शौर्य में आगे और बेहतर करने की पूरी क्षमता है।

इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी शौर्य को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

B

Published By

BHARAT NEWS TEAM
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
नाबालिग को भगाकर ले जाने का आर...
NEXT
मिसकैरेज के बाद टूटीं Rani Muk...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

उत्तराखंड को बड़ी सफलता, एविएशन इकोसिस्टम में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार

Related News

राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2026 से पुरस्कृत हुए फौजी प्रवीण तोमर

Related News

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मैच हुआ