छुटमलपुर : जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर "नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" नाम से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को कार्र...
छुटमलपुर : जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर "नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" नाम से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर की निगरानी में गठित टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस दल ने ग्राम रसूलपुर के निकट एक बाग के पास से जाकिर पुत्र अय्यूब।
निवासी फतेहपुर भादो को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.64 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना फतेहपुर पर अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 173/26 धारा 8/21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।