Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
शिक्षा

बुद्ध पूर्णिमा पर छात्र संसद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प

person सुनील सोनकर calendar_today 01 May 2026, 06:00 PM visibility 10 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मसूरी में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिशु भारती 

कन्या भारती एवं छात्र संसद सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोरजन त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा एवं प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल द्वारा भगवान बुद्ध एवं मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया गया।

विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक और अनुशासित वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर रमेष चंद्र डिमरी ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

छात्र संसद प्रमुख आचार्य दीपक बलोनी ने छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया।

कि विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।

प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह पवित्र अवसर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी भगवान बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग और पंचशील की हिंसा न करना, चोरी न करना, झूठ न बोलना, व्यभिचार से दूर रहना तथा नशा न करना को जीवन में आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय जीवन में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विशेष महत्व है।

जो भविष्य में व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बनता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने सभी अतिथियों।

अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

Published By

सुनील सोनकर
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
गढ़वाल से बद्री-केदार तक गूंजे...
NEXT
मसूरी गुरु नानक स्कूल में मई द...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

नानका गेंदवाड़ा: एम.आई.एफ इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Related News

देवबंद के इस्लामिया डिग्री कॉलेज में अब एम.ए. की पढ़ाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

Related News

भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ी, अभिभावकों ने उठाई छुट्टियों व समय बदलाव की मांग

Related News

डोईवाला की बेटी दिया गोयल ने हाई स्कूल में 95.20% अंक के साथ बढ़ाया क्षेत्र का मान - मोहित उनियाल

Related News

सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ