शहर में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब एक महिला काशीपुर रोड़ स्थित फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गई।पीड़िता के हाथ में एक तख्ती भी थी जिस पर लिखा था कि वो गांधी कालोनी के रहने वाले कैनरा बैंक के एक कर्मचारी बंटी राजौरिया से पिछले सात...
शहर में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब एक महिला काशीपुर रोड़ स्थित फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गई।
पीड़िता के हाथ में एक तख्ती भी थी जिस पर लिखा था कि वो गांधी कालोनी के रहने वाले कैनरा बैंक के एक कर्मचारी बंटी राजौरिया से पिछले सात सालों से प्रेम करती आ रही है।
और बंटी राजौरिया उससे शारीरिक संबंध बना रहा है और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी बंटी राजौरिया ने उससे विवाह करने से इंकार कर दिया
इस मामले को लेकर पीड़िता बीते 16 अप्रैल से रुद्रपुर कोतवाली और बाजार पुलिस चौकी के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़िता का आरोप है कि उसने इस मामले को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित कई पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, महिला का आरोप है।
कि आरोपी बंटी राजौरिया बैंक में नौकरी करता है और पैसे के बल पर उससे लगातार धमकियां दे रहा है, इस मामले की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी।
उप निरीक्षक मदन जोशी सहित महिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़िता को समझने का प्रयास किया।
लेकिन महिला अपनी ज़िद पर अडिग रही महिला का कहना था कि पहले पुलिस आरोपी बंटी राजौरिया के खिलाफ कार्रवाई करें।
घंटों तक नेशनल हाईवे पर यह बड़ा हंगामा होता रहा, महिला का कहना था कि पुलिस ने कई बार आरोपी को थाने में बुलाया और चाय पानी के बाद उसे छोड़ दिया गया।
महिला ने साफ कहा कि अगर आरोपी बंटी राजौरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वो शाम 4 बजे तक फ्लाईओवर से कूद कर अपनी जान दे देगी और अपने होने वाले बच्चे सहित मौत को गले लगा लेंगी।
दर असल पीड़िता का आरोप था कि वो पिछले सात सालों से अपने प्रेमी बंटी राजौरिया के संपर्क में हैं और आरोपी ने इस दौरान उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाएं।
जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी बंटी राजौरिया ने उससे विवाह करने से इंकार कर दिया, इस मामले को लेकर पीड़िता लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिसके बाद उसने यह कदम उठाया, बहरहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी बंटी राजौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।