छुटमलपुर :पंचायत चुनाव समय पर कराने और गांवों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारियों के विरोध में मुजफ्फराबाद ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विकासखंड मुजफ्फराबाद सभागार में आयोजित ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों के...
छुटमलपुर :पंचायत चुनाव समय पर कराने और गांवों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारियों के विरोध में मुजफ्फराबाद ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को विकासखंड मुजफ्फराबाद सभागार में आयोजित ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की संगोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कि प्रशासक थोपना लोकतंत्र की मूल भावना और जनता के अधिकारों पर सीधा आघात है।
ब्लॉक प्रधान अध्यक्ष चंद्रवीर सैनी कबीरपुर के नेतृत्व में प्रधानों ने मांग की कि या तो समय पर चुनाव कराए जाएं या नई पंचायतों के गठन तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
प्रधानों का तर्क है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को हटाकर प्रशासक नियुक्त करने से गांव के विकास की गति बाधित होगी।
अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से सभी प्रधानों ने आगामी 20 मई को सामूहिक रूप से लखनऊ कूच करने का ऐलान किया है।
इस बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद आज़म, मुर्सलीन चौधरी, पंकज, कंवरपाल, विक्रम, कुर्बान मलिक, नसीम, फरहान शमीम और सुलेख प्रधान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।