Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
देश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत गौरव अवॉर्ड्स 2026 का हुआ भव्य आयोजन

person BHARAT NEWS TEAM calendar_today 31 Jan 2026, 05:10 PM visibility 35 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

नई दिल्ली, विवेक जैन। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की।

स्मृति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत गौरव अवॉर्ड्स 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन शाह ऑडिटोरियम, राजनिवास मार्ग, सिविल लाइंस, दिल्ली में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ दीपक मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, उड़ान एक पहल फाउंडेशन द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना तथा युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देशभक्ति, साहस, अनुशासन और त्याग के आदर्शों से प्रेरित रहा।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता, प्रोफेशनल्स एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथियों के रूप में यदविंदर सिंह संधू - शहीद भगत सिंह के पौत्र, लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने, राज शेखावत - राष्ट्रीय करणी सेना।

जय भगवान गोयल - यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, महंत वरुण शर्मा - प्राचीन हनुमान मंदिर, मरघट वाले एवं विनय चौधरी - भाजपा नेता की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।

समाज सेवा, शिक्षा, मानवाधिकार, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता अरोड़ा, ईशा सक्सेना, मनोज बाबा, राधे श्याम बंसल, योगेंद्र अग्रवाल एवं अश्वनी कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ दीपक मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के उन नायकों को पहचान दिलाते हैं जो निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में डॉ टीएम ओंकार, ट्रस्टी, उड़ान एक पहल फाउंडेशन, ने सह-आयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में सहयोगी सदस्यों के रूप में मनोज कंसल, विशाल दमन, विनोद कुमार सक्सेना, आकाश गुप्ता एवं गोल्डी रंधावा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

Keywords / Tags:

#UTTARPRADESH#DELHI

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

B

Published By

BHARAT NEWS TEAM
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
अविका मेकओवर ब्यूटी पार्लर का ...
NEXT
इंक्रेडिबल केयर प्रोफेशनल ने ब...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

मंच पर दिया 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ भाषण, 1 घंटे बाद 2.8 लाख की घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए DSP

Related News

भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान: जहां पीढ़ियों से बन रही शुद्ध देसी घी की अनूठी मिठाइयां

Related News

भारी ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी: खेत में बिछी सफेद चादर, फसलें तबाह

Related News

बरगी डैम क्रूज हादसा: लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी, जांच के आदेश