Bharat News - Latest Hindi News

arrow_back_ios
notifications
क्राइम

खनन माफिया 'इकबाल उर्फ बाला' का गुर्गा गिरफ्तार, धमकाने और जमीन हड़पने का था आरोप

person BHARAT NEWS TEAM calendar_today 26 Apr 2026, 12:40 PM visibility 15 व्यूज़ menu_book 1 मिनट रीड
News Image

सहारनपुर : जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए खनन माफिया 'इकबाल उर्फ बाला' के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर वादी को केस वापस लेने के लिए मजबूर करने, उसकी जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बदमाशों में खलबली मच गई है।

जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल 2026 की है। ग्राम शफीपुर निवासी मेघराज पुत्र चतर सिंह ने थाना मिर्जापुर में लिखित तहरीर दी थी।

वादी का आरोप था कि अभियुक्त इमरान पुत्र वसीर अहमद, जो कि खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला का सहयोगी है, उसे लगातार परेशान कर रहा था।

इमरान ने वादी पर दबाव बनाया कि वह इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस ले ले।

साथ ही, आरोपी ने वादी की जमीन हड़पने, जान से मारने और उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा (मु0अ0स0 118/26) दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

थाना मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

26 अप्रैल 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मगपुरा में छापेमारी की और नामजद आरोपी इमरान पुत्र वसीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त इमरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं (308(7), 308(5), 351(3), 61(2)) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खनन माफियाओं और उनके सहयोगियों द्वारा आम नागरिकों को धमकाने या उन पर दबाव बनाने की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

Read & Earn Reward

इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।

B

Published By

BHARAT NEWS TEAM
OFFICIAL
😍Love
🔥Hot
😮Wow
🏆Premium

अपनी राय साझा करें

PREVIOUS
अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करन...
NEXT
थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस...

वेब स्टोरीज

Web Story

खास आपके लिए

Related News

विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक समेत दो अन्य शिक्षकों से मारपीट, केस दर्ज

Related News

नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Related News

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी को पकड़ा

Related News

सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल

Related News

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम