सहारनपुर जनपद के विकास खंड मुजफ्फराबाद ग्राम पंचायत सरदाहैडी में सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं।
इसी बीच एक नाम तेजी से चर्चा में उभर रहा है चर्चित चेहरा राव कामिल राणा।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार कामिल राणा सरदाहेडी से ग्राम प्रधान के चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
हालांकि, अब तक राव कामिल राणा की ओर से किसी भी आधिकारिक पोस्ट, बयान या वीडियो के माध्यम से चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं की गई है।
लेकिन गांव के गलियारों में उनके संभावित चुनाव लड़ने की अटकलें जोर पकड़ चुकी हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और पहचान को देखते हुए समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
सूत्र बताते हैं कि यदि राव कामिल राणा मैदान में उतरते हैं, तो सरदाहैडी की सियासत में मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।
क्षेत्र में उनकी पकड़ और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल सभी की निगाहें राव कामिल राणा के अगले कदम पर टिकी हैं क्या वे इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए खुद सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा।
आने वाले दिनों में यह तय होगा कि गांव सरदाहैडी का चुनावी समीकरण किस दिशा में जाएगा
Read & Earn Reward
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।