छुटमलपुर: थाना फतेहपुर पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त अजीम पुत्र अब्दुल...
छुटमलपुर: थाना फतेहपुर पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त अजीम पुत्र अब्दुल कादिर, निवासी इंद्रा कॉलोनी (बेहट) को कलसिया रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से दबोच लिया।
उल्लेखनीय है कि बीती 15 अप्रैल 2026 को कस्बा छुटमलपुर में एक युवती से मोबाइल लूट की वारदात हुई थी, जिसके संबंध में थाना फतेहपुर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मामले में धारा 309(4)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई और आरोपी अजीम का नाम प्रकाश में आया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था।
उसने यह भी बताया कि उसके साथी पहले ही जेल जा चुके हैं और वह आज कहीं दूर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मशकूर अली और हेड कांस्टेबल सन्नी कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।