रानीपोखरी। ग्राम सभा बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत दुजियावाला गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों तक नलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार, डांडी क्षेत्र का ट्यूबवेल खराब हो गया है, जिसके चलते जलापूर्ति ठप हो गई है।
वहीं रानी पोखरी जल संस्थान द्वारा समस्या के समाधान के लिए पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।
⚡ मुख्य बिंदु (Highlights)
- ग्राम सभा बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत दुजियावाला गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है
- पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
- ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों तक नलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है
लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टैंकर का पानी भी सभी घरों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है।
ऐसे में कई लोग पानी के टैंकर का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।
इस दौरान गुड्डी, राजकुमारी, रुकमा, सोनू, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Read & Earn Reward
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए रिवॉर्ड क्लेम करें।